फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rath Yatra will prove to be decisive for Uttar Pradesh: Abhishek Singh Ashu

रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के लिए निर्णायक सिद्ध होगी-अभिषेक सिंह आशू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra will prove to be decisive for Uttar Pradesh: Abhishek Singh Ashu
वृंदावन (मथुरा)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह आशू ने कहा है कि प्रसपा की कान्हा की नगरी से 12 अक्तूबर से शुरू हो रही रथयात्रा उत्तर प्रदेश के लिए निर्णायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि 12 को वृंदावन-मथुरा से धर्मयुद्ध का शंखनाद होने जा रहा है।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह आशू रविवार को स्थानीय एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म युद्ध में आप तटस्थ नहीं रह सकते, ऐसे में सभी को न्याय और सत्य की रक्षा के लिए कमर कसनी होगा और शिवपाल यादव के पक्ष में स्वर मुखर करना होगा। सहकारी जिला बैंक मथुरा के पूर्व अध्यक्ष जगदीश नौहवार ने कहा कि महाभारत के युद्ध के पूर्व पांडवों ने केवल पांच गांव मांगे थे लेकिन कौरवों ने वह भी नहीं दिए थे, नतीजा क्या रहा, सभी जानते हैं।
विज्ञापन

वक्त का तकाजा यह है कि सभी समाजवादी एक मंच पर आते, लेकिन समाजवादी पार्टी का वर्तमान नेतृत्व अहंकार में डूबा है। उन्होंने कहा कि 11 अक्तूबर को पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव यहां पहुंच रहे हैं। पहले वे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद चुनाव रथयात्रा का शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सेनापति कुंतल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष ममता गौतम और प्रशांत यादव उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed