फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rashes appear on the body due to cold, heat, and humidity.

Mathura News: शरीर में सर्दी-गर्मी और नमी से उभर रहे चकत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rashes appear on the body due to cold, heat, and humidity.
मथुरा। बदलता सर्दी-गर्मी का मौसम और नमी के कारण लोगों में त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। शरीर पर लाल चकत्ते, तेज खुजली, जलन और उभरते दाने गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि पहले जहां 20-25 मरीज रोजाना आ रहे थे। वहीं पिछले 10 दिन से इनकी संख्या बढ़कर 50 से 60 तक पहुंच गई है। भीड़ के बावजूद सभी को उपचार दिया जा रहा है। डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि कई मरीजों में फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, जैसी समस्याएं आ रही है। लोग स्वयं दवाइयां लगाकर स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं। बताया कि त्वचा रोग बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण गंदा पानी, धूल-मिट्टी है। पहले हल्की खुजली होती है, धीरे-धीरे पूरे बदन पर लाल दाने होने लगते हैं। दानों से पस निकलने लगे या खुजली लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन



डॉक्टर की सलाह
- गुनगुने पानी से नहाएं, घर और कपड़ों की सफाई बनाए रखें।
- शरीर में नमी बनाए रखने के लिए पानी का अधिक सेवन करें।
- नारियल तेल, एलोवेरा-ओटमील बाथ जैसे घरेलू उपाय करें।
- लक्षणों के गंभीर होने पर डॉक्टर की सलाह पर दवा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed