फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramlila will be organized in Vrindavan from 4 October

Mathura News: 4 अक्तूबर से आयोजित होगी वृंदावन में रामलीला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ramlila will be organized in Vrindavan from 4 October
मथुरा। बैठक में मौजूद रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।  - फोटो : mathura
वृंदावन। वृंदावन में रामलीला चार अक्तूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों पर चर्चा करने हुए कृष्ण साधक ट्रस्ट में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें रामलीला को भव्य तरीके से मनाने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य संस्थापक रामविलास चतुर्वेदी और संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने सभी को आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। वहीं कहा कि तीन वर्षों से वृंदावन में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्व समाज सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि आगामी रामलीला 4 अक्तूबर से लेकर 16 अक्तूबर तक वृंदावन के बड़े बगीचा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम ने बताया कि लगातार 3 वर्षों से रामलीला कमेटी वृंदावन ट्रस्ट के द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि वृंदावन में रामलीला का एक अपना अलग ही महत्व है। रामलीला कमेटी के द्वारा नगर में भव्य राम बरात का आयोजन किया जाता है। जिसको देखने के लिए वृंदावन के नगर वासी लालायित रहते हैं। बैठक में कमेटी के उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, महामंत्री अनिल गौतम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, उप मंत्री अजय अग्रवाल, विपिन मुकुट वाले, गणेश अग्रवाल, मुकेश गौतम, बृजेश गुप्ता, कालीचरण ठाकुर, बंसी तिवारी, आलोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, महेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed