फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramlila started with Ganesh Shobha Yatra Pathwari Puja and Kalash Sthapana done in the morning at Nauhjheel

Mathura News: गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ramlila started with Ganesh Shobha Yatra

Pathwari Puja and Kalash Sthapana done in the morning at Nauhjheel
पूजन करतीं युवती व महिलाओं सहित समिति के पदाधिकारी
नौहझील। कस्बे में 119वें रामलीला महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से हो गई। बैंड-बाजों के साथ रामलीला मैदान में सुबह पथवारी पूजन कर कलश स्थापित किया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान के स्वरूपों के साथ 31 कलश भी शामिल रहे। शाम को रिद्धि सिद्धि के साथ गणेश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शिव दरबार सहित मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ बांधेश्वर हनुमानजी व शनिधाम मंदिर के महंत शिरोमणि बालयोगी नंदनजी महाराज ने गणेशजी का माल्यार्पण व आरती उतारकर किया। टप्पल की आकाश ढ़ोल पार्टी रथ के आगे भगवान का गुणगान करती चल रही थी। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर चामड़ चौराहा, थाना रोड, द्रोपदी चौक और रेतिया बाजार होती हुई वापस रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अशोक भारद्वाज, मोरध्वज अग्रवाल, संजय पाठक, महेश पुरोहित, दयाराम पाठक, पन्नालाल गुप्ता, दिनेश स्वामी, जवाहर कटारा, रमन बिहारी भारद्वाज, शंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed