{"_id":"6aad8d4488e0a2175607054e","slug":"ramlila-sansthan-deliberates-on-the-issues-faced-by-tableau-creators-mathura-news-c-160-1-sagr1034-107173-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रामलीला संस्थान ने किया झांकी निर्माताओं की समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रामलीला संस्थान ने किया झांकी निर्माताओं की समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन
कोसीकलां। रामभवन में श्री रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों ने झांकी निमार्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर भरत मिलाप मेले के दौरान निकलने वाली विभिन्न झांकियों की तैयारियों, व्यवस्थाओं और झांकी निर्माताओं के सामने आने वाली समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने झांकी निर्माताओं से सीधे रूबरू होकर उनकी परेशानियों को समझा और उनके हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया।
बैठक के दौरान झांकी निर्माताओं ने आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर अपने सुझाव भी संस्थान के पदाधिकारियों के सामने रखे। पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला महोत्सव नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें झांकियों की विशेष भूमिका रहती है, इसलिए झांकी निर्माताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। संस्थान की ओर से स्पष्ट किया गया कि झांकियों की तैयारी से लेकर उनके प्रदर्शन तक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक समन्वय किया जाएगा। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का किया जाएगा। बैठक में झांकियों के मूल्यांकन के लिए गठित किए जाने वाले निर्णायक मंडल को लेकर उठ रहे सवालों पर भी चर्चा की गई। इस बार निर्णायक मंडल के सदस्यों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।