फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ramlila in mathura

भगवान राम के लीला महोत्सव का श्रीगणेश

Mon, 05 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 05 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
ramlila in mathura
श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के लीला महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हो गया। मुकुट पूजन और वर्ण बंधन के बाद शाम को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका ब्रजवासियों ने जगह-जगह पुष्प बरसाकर और आरती उतारकर स्वागत किया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर सुबह श्रीरामलीला के लिए आचार्य गोविंद गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुकुट पूजन कराया। इस दौरान लीलाओं में पात्रों की भूमिका निभाने स्वरूपों को वर्ण बांधे गए। शाम को नगर में भगवान गणेशजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इसमें सर्वप्रथम भगवान गणेश की सवारी मांगलिक कार्य का संकेत दे रही थी। शोभायात्रा में अर्जुन को भागवत गीता का पाठ पढ़ाते भगवान श्रीकृष्ण, श्रीनाथजी, अर्द्धनारीश्वर, गरुड़ पर विराजमान भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में फरीदाबाद के मशहूर बैंड ने धूम मचा दी। अंत में रथ पर सवार चांदी के सिंहासन पर विराजमान भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान के पात्र श्रद्धा का केंद्र बने थे। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में श्रीरामलीला सभा के मार्गदर्शक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कन्हैया लाल बजाज, सभापति उमेश अग्रवाल, प्रधानमंत्री बनवारी लाल गर्ग, जमुना प्रसाद गर्ग, संजय, मनीष गर्ग, अशोक कुमार, अशोक बंसल, अजय मास्टर, सर्वेश शर्मा, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, डा. अशोक अग्रवाल, कुंवर नरेंद्र सिंह, विपुल पारीक आदि थे।

रामलीला में आज
- गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन चरित्र का मंचन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed