फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramlila festival will be grand in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में रामलीला महोत्सव होगा भव्य, तैयारियां जोरों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ramlila festival will be grand in Vrindavan
वृंदावन। कृष्णनगरी वृंदावन में इस वर्ष रामलीला महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव की तैयारियों को लेकर अवध गोविंद विहार, रमणरेती में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर कालीचरण सिंह ने कहा कि यह महोत्सव वृंदावन को संपूर्ण रूप से राममय बना देता है। वहीं सभा अध्यक्ष पंकज बंसल, महामंत्री विजय राघव, और प्रभारी विनीत शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए नगर के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभा के संरक्षक सत्यभान शर्मा, आशीष गौतम चिंटू और सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार रामलीला के मंचन को नगर के विभिन्न क्षेत्रों तक विस्तारित किया जाएगा। जनकपुरी का भव्य निर्माण पहली बार वृंदावन में किया जाएगा। साथ ही, प्राचीन केशीघाट पर केवट संवाद का मंचन होगा। भरत मिलाप, रावण दहन और राज्याभिषेक की लीलाएं विशेष आकर्षण रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संयोजक पूर्व पार्षद मुन्नालाल निषाद, धर्मेंद्र गौतम, श्याम सुंदर गौतम, आशु गौतम, स्वामी अवधेश शर्मा, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, अखिल अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय आदि माैजूद थे। संचालन सुभाष गौड़ ने किया और आभार अनुज गोविंद ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed