{"_id":"68b9e642fd8b8c3e160131db","slug":"ramlila-calendar-released-mathura-news-c-412-1-mt21008-370-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रामलीला के कलेंडर का विमोचन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रामलीला के कलेंडर का विमोचन किया
विज्ञापन
नौहझील। कस्बे में श्रीरामलीला महोत्सव 16 सितंबर से 4 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर रामलीला समिति की बैठक बृहस्पतिवार शाम बृजधाम फार्म हाउस में हुई। इस दौरान संत बालक दास महाराज, महामंडलेश्वर पुजारी बाबा महाराज व समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला के केलेंडर का विमोचन किया। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सुझाव मांगे।
महामंत्री मोरध्वज अग्रवाल ने बताया कि यह नौहवारी व नरवारी क्षेत्र का मेला है। इसमें 16 सितंबर को पथवारी पूजन, गणेश सवारी, 17 को रावण सेना, 18 को श्री राम जन्मोत्सव पर छप्पन, 21 को रामबारात, 30 को काली मेला, 2 अक्तूबर को दशहरा व कुश्ती दंगल व रात में जिकड़ी भजन के कार्यक्रम होंगे। तीन अक्तूबर को भरत मिलाप होगा। दशहरा मेला में लाइट व सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था होगी। देर रात तक दंगल में दिग्गज पहलवानों के मध्य कुश्तियां होंगी। इस बार अट्टहास करते हुए रावण, अहिरावण व कुंभकर्ण के तीन पुतले दहन होंगे। रामलीला का उद्घाटन 18 सितंबर को महामंडलेश्वर रामकिशोर दास त्यागी द्वारा किया जाएगा। भगवान राम का राज्याभिषेक 3 अक्तूबर को जगद्गुरू नाभापीठ द्वाराचार्य सुतीक्षण देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा। लीला मंचन निम्बार्क लीला संस्थान द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर संरक्षक श्याम बाबू अग्रवाल, छेदालाल पाठक, अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, उपाध्यक्ष महेश पुरोहित, महामंत्री मोरध्वज अग्रवाल, मंत्री संजय पाठक, यज्ञदत्त गुप्ता, कोषाध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ऑडीटर धर्मपाल पाठक, संगठन मंत्री रमन बिहारी भारद्वाज, प्रचार प्रसार मंत्री हजारीलाल गुप्ता व प्रधान प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।