फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramlala's struggle is over, now the turn of Shri Krishna's birthplace

Mathura News: रामलला का संघर्ष पूरा, अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बारी

Thu, 07 Sep 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 07 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ramlala's struggle is over, now the turn of Shri Krishna's birthplace
मथुरा। अयोध्या में रामलला को उनका जन्म स्थान दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास महाराज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आए। उन्होंने कहा कि रामलला का संघर्ष पूरा हो गया। अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बारी है। जीवन में यही दो लक्ष्य निर्धारित किए थे। एक पूरा हो गया और दूसरा पूरा होने की कगार पर है।
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन रोड स्थित सीता-राम मंदिर में नृत्य गोपालदास महाराज ठहरे। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप से मुलाकात की। महेंद्र प्रताप ने जन्मभूमि संबंधी साक्ष्य दिखाए। कोर्ट में चल रही सुनवाई की प्रगति से अवगत कराया। इस प्रकरण में स्वयं उनके द्वारा दाखिल दो याचिकाओं की प्रगति के साथ ही अन्य 16 याचिकाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही साक्ष्यों को लेकर तैयार कराई एक पुस्तक को भी दिखाया, जिसे वे कोर्ट में तारीखों पर बतौर साक्ष्य रखते आ रहे हैं। महेंद्र प्रताप ने बताया कि महाराज स्वास्थ्य कारणों से अब अधिक लोगों से नहीं मिलते हैं, लेकिन मथुरा आने पर उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को अपनी प्राथमिकता में रखा और इसकी कोर्ट में चल रही सुनवाई की प्रगति को जाना। उन्होंने कहा कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे के संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed