फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramcharit accepts the goodness of Manas : Ramgopal Yadav

रामचरित मानस की अच्छाइयों को ग्रहण करते हैं : रामगोपाल यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Ramcharit accepts the goodness of Manas : Ramgopal Yadav
गोवर्धन (मथुरा)। डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम पर तीन दिवसीय वार्षिक भंडारे के दूसरे दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव आश्रम पहुंचे। उन्होंने हनुमानजी का प्रसाद ग्रहण कर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हनुमानजी के दरबार में आकर चिंता दूर होती है। लोगों की महत्वाकांक्षा यहां आकर शांत हो जाती हैं। राम चरित मानस को लेकर लोग इधर-उधर की बातें करने में लगे हैं। वह राम चरित मानस की अच्छाइयों को ग्रहण करते हैं और उसकी खराब चीजों पर चर्चा नहीं करते हैं। राम चरित मानस की खराब चीजों का पत्रकार ही विश्लेषण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्वयं चुनाव हार गए और उनकी पार्टी में कोई बात नहीं मानता है। जनता सब जानती है और समय आने पर जवाब देगी।
विज्ञापन

इधर प्रदेश के लोकायुक्त संजय कुमार मिश्रा ने हनुमान बाग आश्रम पहुंच कर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी हनुमानजी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक मेघश्याम सिंह, जस्टिस रविंद्र यादव, राधाचरन कौशिक, डॉ. विनोद दीक्षित, गौरी शंकर, अंशू कौशिक, गिरिधारी सेठी, पूरन पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकायुक्त ने गिरिराज जी के दर्शन किए
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय मिश्रा ने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मांगी। यहां सेवायतों ने उनका स्वागत किया। सेवायत पवन कौशिक ने दुपट्टा व प्रसादी भेंट की। राधा चरन कौशिक, धीरज कौशिक, रमाकांत कौशिक, सुनील कौशिक, हीरा लाल कौशिक, हरीशंकर कौशिक, राजकुमार कौशिक, कन्हैया लाल, सतीश कौशिक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed