फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramanlal Shorawala International defeated Public School by 26 runs.

Mathura News: रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल ने पब्लिक स्कूल को 26 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ramanlal Shorawala International defeated Public School by 26 runs.
मथुरा। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल ने रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल को 26 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच का टॉस इंटरनेशनल स्कूल ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भुवनेश ने 76 रन बनाए। पब्लिक स्कूल के भार्गव कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक स्कूल की टीम 20 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई। अर्जुन तेवतिया ने 38 और प्रभात चौधरी ने 26 रन बनाए। मैच में अंपायरिंग अनिल आहूजा एवं अर्चित समाधिया ने की, जबकि स्कोरिंग राजीव गौतम ने की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने बताया कि फाइनल मुकाबला रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल और कान्हा माखन पब्लिक स्कूल वृंदावन के बीच होगा। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान सह सचिव रितेश शर्मा, आयोजन सचिव रोहित सिंह, गौरव शर्मा व अमित सारस्वत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed