फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rama exile and Ravanas thunderous laughter have become costly affairs

Mathura News: महंगा हो गया राम का वनवास और रावण की अट्टाहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rama exile and Ravanas thunderous laughter have become costly affairs
मथुरा। महंगाई का असर इस बार होने वाली रामलीलाओं पर साफ दिखाई देगा। बाजार में राम, लक्ष्मण, सीता, रावण और हनुमानजी आदि पात्रों के शृंगार का सामान महंगा हो गया है। लीला मंचन के दौरान साधु वेश में वनवास जाने वाले श्रीराम और दस सिर वाले रावण के अट्टाहस करते शृंगार के सामान मुकुट, पोशाक, आभूषण आदि के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। ऐसे में रामलीला कमेटियां अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष के साथ ही श्रीरामलीलाओं का मंचन शुरू हो जाएगा। इन दिनों जगह-जगह लीला मंचन के लिए पात्रों का चयन और रिहर्सल चल रही है। उत्तर भारत में रामलीला के सामान के लिए प्रसिद्ध मथुरा के बाजार में दूर-दराज की रामलीला कमेटियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस बार फिल्मी अंदाज वाले आकर्षक मुकुट और पोशाक लोगों की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

असकुंडा बाजार में दुकानों पर मुकुट और शृंगार का सामान 50 से 5000 रुपये, पोशाक 500 से 5000 रुपये, आभूषण 500 से 3000 रुपये, शस्त्र 100 से 1500 रुपये और मेकअप किट 100 से 250 रुपये तक में उपलब्ध हैं। रामजी की वनवासी और राजसी जटाओं की भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
इस वर्ष शृंगार की सभी वस्तुओं पर करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के सामने ऑनलाइन भुगतान से जुड़ा शुल्क भी नया खर्च बनकर सामने आ रहा है। - अनिल स्वामी, पोशाक और आभूषण कारोबारी

पिछले वर्ष रावण की पोशाक और आभूषण 2000 रुपये में बिके थे जबकि इस बार इनकी कीमत बढ़कर 2500 रुपये हो गई है। रामलीला कमेटियां अपने बजट के अनुसार खरीदारी करती हैं। कृष्णा शर्मा, पोशाक कारोबारी

------
मंचन के लिए भा रहे थ्रीडी पर्दे
रामलीला मंचन को भव्य बनाने के लिए बाजार में थ्रीडी पर्दों की नई रेंज आई हैं। इनमें राम-सीता विवाह, वनवास, लंका दहन और राजतिलक जैसे प्रसंगों के आकर्षक दृश्य तैयार किए गए हैं। मंच पर जीवंत दृश्य प्रभाव देने वाले ये पर्दे रामलीला कमेटियों को खासे पसंद आ रहे हैं। बाजार में इनकी कीमत 1200 से 1500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed