फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ram Birth Celebration Ranganath Temple

Mathura News: रंगनाथ मंदिर में मना भगवान राम के जन्मोत्सव, किया महाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ram Birth Celebration Ranganath Temple
वृंदावन। भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव जहां विभिन्न देवालयों में एक महीने पहले मनाया गया, वहीं दक्षिण भारतीय शैली के रंगनाथ मंदिर में सौर पंचांग के अनुसार शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के मध्य राम नवमी उत्सव मनाया गया। 3 दिन तक मनाए जाने वाले इस उत्सव के समापन दिवस पर शनिवार को भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी का पंचामृत अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय शैली के श्रीरंगनाथ मंदिर में जन्मोत्सव पर आचार्यों ने मंत्रोच्चारों के मध्य भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मणजी का पांच पवित्र नदियों के जल और जड़ी बूटियों से मिश्रित जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दक्षिण भारतीय ब्राह्मणों ने मंत्रों का वादन किया। मंत्रों और पाठ के बीच मंदिर के पुजारियों ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के मूल और उत्सव विग्रह का दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक किया। इसके बाद आरती की गई। अभिषेक के बाद भगवान के दर्शन शृंगार के लिए बंद किए गए। करीब डेढ़ घंटे बाद भगवान का बेहद ही मनोहारी शृंगार किया गया। इसके बाद कुंभ आरती कर नजर उतारी गई।
विज्ञापन

रंगनाथ मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव 3 दिन मनाया जाता है। यहां प्रथम दिन सोने के सूर्य पर विराजमान भगवान राम लक्ष्मण और जानकीजी की सवारी निकली गई। दूसरे दिन भगवान राम सोने से बने हाथी पर विराजमान हुए। तीसरे दिन भगवान का अभिषेक किया गया। शाम को प्रभु के अति प्रिय भक्त हनुमानजी पर विराजमान कर सवारी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed