फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rakesh and veeresh are away from police

वीरेश यादव और राकेश गुप्ता पुलिस पकड़ से दूर

Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
rakesh and veeresh are away from police
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग हिंसा में नामजद व पांच-पांच हजार के इनामी वीरेश यादव और राकेश गुप्ता अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि दोनों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें भी इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।  
विज्ञापन


पुलिस ने रामबाग हिंसा के बाद रामवृक्ष यादव, वीरेश यादव और राकेश गुप्ता को फरार मानते हुए इनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया था। रामवृक्ष की मौत की पुष्टि हो गई थी। अब वीरेश यादव और राकेश गुप्ता की तलाश की जा रही है। राकेश गुप्ता सहकारिता विभाग में एक सहकारी समिति का सचिव है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी तलाश में बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। वह परिवार के साथ फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके सभी ठिकानों पर छापे मारे गए थे, लेकिन वह नहीं मिला। उसका पूरा परिवार गायब है। उसके गांव में जब पूछताछ की गई तो उन लोगों का कहना था कि राकेश साल में एक-दो बार ही गांव आता है। वह अब किसी से संपर्क भी नहीं रखता है। उसका सिविल लाइंस क्षेत्र में भी मकान है और परिवार वहीं रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed