फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajendra stripped of SP national secretary post following misdeed allegations

सपा नेता का छिन गया पद: दिल्ली की महिला ने लगाया दरिंदगी का आरोप, एफआईआर के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

Mon, 19 Oct 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 12:53 AM IST
सार

दिल्ली की एक महिला ने सपा अधिवक्ता सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह उर्फ फरारी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करीब 40 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायत पर दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन
Rajendra stripped of SP national secretary post following misdeed allegations
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा नेता राजेंद्र सिंह उर्फ फरारी पर दिल्ली की महिला ने दुष्कर्म करने और 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज होने बाद पार्टी ने राजेंद्र सिंह को अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव के पद से पदमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि गोवर्धन के नगला मोरा निवासी राजेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई। मथुरा में फ्लैट लेने के लिए उन्होंने राजेंद्र से परामर्श लिया। इसके बाद महिला ने राजेंद्र को 6.5 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दे दिए। आरोप है कि सितंबर 2024 में हैदराबाद के एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर राजेंद्र ने उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर करीब 40 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


वहीं राजेंद्र का कहना है कि पैसों के लेनदेन के आरोप में उन्होंने अगस्त माह में थाना सदर व रिफाइनरी में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के चलते महिला ने यह कार्रवाई कराई है। उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल किया जा रहा है। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed