फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajat and Amit won silver medal in state level athletics

Mathura News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में रजत और अमित ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rajat and Amit won silver medal in state level athletics
मथुरा।  राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विेजेता खिलाड़ी पदक के साथ। - फोटो : mathura
मथुरा। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रयागराज में चल रही है। इसमें मथुरा जिले का खाता भी खुल गया। कान्हा की नगरी के रजत कुमार व अमित कुमार ने प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि 9 से 10 जून तक आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। उन्होंने बताया कि अंडर-20 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अमित कुमार ने 400 मीटर दौड़ में 48.05 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक जीता है। रजत कुमार ने ऊंची कूद प्रतियोगिता में 1.70 सेंटीमीटर ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया है। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा़ अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव पदम सिंह कौंतेय, डा़ॅ दलवीर सिंह कौंतेय, शिवदत्त चतुर्वेदी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed