फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajadhiraj seated in a golden and silver swing

Mathura News: स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे राजाधिराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rajadhiraj seated in a golden and silver swing
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजा​धिराज बिराजे स्वर्ण और रजत के हिंडोले में। - फोटो : mathura
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सावन मास में राजाधिराज ने स्वर्ण एवं रजत हिंडोलाें में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थापित हिंडोलों में विभिन्न स्वरूप में आराध्य के दर्शन कर भक्तजन निहाल हुए और जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन

ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया के सावन मास में हिंडोले और घटाओं के कार्यक्रम मंदिर में होते हैं जिनका निर्धारण मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार महाराज और नरेश द्वारा किया जाता है। शनिवार को वेदांत कुमार महाराज एवं सिद्धांत कुमार महाराज द्वारा यह आयोजन किया गया है। उसी के तहत सावन द्वितीय कृष्ण पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज को स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान होकर विशेष दर्शन भक्तों को दिए।
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर के प्रवेश द्वार के अंदर आकर्षक हिंडोले में राजाधिराज ने भगवान मुरली मनोहर के रूप में विराजमान होकर दर्शन दिए। स्वर्ण के हिंडोला के दोनों ओर हिंडोलों में एक तरफ भगवान राधाकृष्ण और दूसरी तरफ लड्डू गोपाल विराजमान हुए। आराध्य की मनोहारी स्वरूप के दर्शनों की एक झलक पाने के लिए भक्तजन आतुर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed