फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rain of money in the market, turnover of more than 400 crores

Mathura News: बाजार में धनवर्षा, 400 करोड़ से अधिक का कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rain of money in the market, turnover of more than 400 crores
मथुरा। धनतेरस पर बाजार में मंगलवार को धनवर्षा। इससे व्यापारियों व कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। जिले भर इस अवसर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। यह हाल नगर के साथ ही कोसीकलां, गोवर्धन समेत अन्य स्थानों पर भी देखने को मिला। वहीं दो दिन की धनतेरस ने कारोबारियों को खुशी भी दोगुनी कर दी।
विज्ञापन


सुबह से बाजार में खरीदारी शुरू हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। सबसे ज्यादा उछाल सराफा बाजार और ऑटो मोबाइल सेक्टर में दिखा। उमा मोटर्स के निदेशक पीयूष चतुर्वेदी के अनुसार पिछली धनतेरस में जहां 120 चार पहिया वाहन बेचे थे। इस बार संख्या 200 से पार निकल गई। धनतेरस के लिए जिन लोगों के वाहन की डिलीवरी होनी थी, वे भी वाहन लेकर गए। शहर के आठ बड़े शोरूम पर यही स्थिति रही।
विज्ञापन






सराफा बाजार की सुस्ती दूर

सराफा बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई। श्री सराफा कमेटी मथुरा के अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल ने बताया कि इस धनतेरस पर सोना-चांदी के साथ ही हीरे के आभूषणों की खूब बिक्री हुई। सबसे अधिक लोगों ने चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश व हटरी की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक नजर व्यापार पर

110 करोड़ से ऊपर के वाहन

150 करोड़ से ऊपर की ज्वैलरी

करीब 80 करोड़ के इलेक्ट्राॅनिक आइटम

करीब 10 करोड़ के बर्तन
करीब 10 करोड़ की मिठाइयां
करीब 15 करोड़ के ड्राईफ्रूट
करीब 20 करोड़ से ऊपर की झालरें, लाइट आदि

करीब 10 करोड़ के मोबाइल आदि
करीब 50 करोड़ के कपड़े आंकड़े विभिन्न एसोसिएशन के व्यापार मंडल पदाधिकारियों के अनुमान पर आधारित





सुबह से ही बाजार में रौनक थी। शाम को पूजा करनी थी इसलिए हम भी सुबह निकल गए। झालरों की दुकान हो या सर्राफा की दुकान एक से बढ़कर एक विकल्प हैं।

शालिनी वर्मा, ग्राहक




झालर और आभूषणों की खरीदारी तो कुछ दिन पहले ही कर ली थी। अब तो सिर्फ दीये और पूजा की सामग्री की खरीदारी की है। इस बार बाजार में तरह-तरह के डिजाइन में दीये हैं।


प्रीति, ग्राहक





इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में जमकर हुई बिक्री
बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की जमकर बिक्री हुई। इस अवसर पर कंपनियों द्वारा दिए गए ऑफर्स का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। विक्रेता महेश अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों पर सभी कंपनियों ने ऑफर्स दिए हुए हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed