फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rain dammaged crop

किसान की मेहनत भी मिट्टी में मिल गई

Sun, 12 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
rain dammaged crop
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल में से किसान ने अपने परिवार के साथ तिनका-तिनका बीनकर कुछ अनाज इकट्ठा किया, रविवार को आई झमाझम बारिश ने उसे भी मिट्टी में मिला दिया। देर रात भी बारिश का सिलसिला जारी था। हालात यह हैं कि पूरे साल मेहनत करने के बाद अब अधिकतर किसानों के पास परिवार की दो वक्त की रोटी के लिए भी अनाज नहीं बचा है। शनिवार रात तेज आंधी में भूसा उड़ जाने से पशुओं के चारे का भी संकट रहेगा।
विज्ञापन


शनिवार देर रात तेज आंधी और हल्की बरसात के बाद रविवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो खेतों पर पड़ा भूसा इधर-उधर बिखर गया था। जो फसल खेतों में कटी पड़ी हैं वह जलमग्न हो गई। आसमान पर छाए बादल ने उनके हलक सुखा दिए। किसान आनन-फानन में अपनी फसल समेटने में जुट गए। दोपहर बाद एक बार फिर बादल गरजे तो अन्नदाता का कलेजा कांप उठा। इसी के साथ गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग, खामनी, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, छाता, मांट, टाउनशिप, सौंख, फरह, बलदेव क्षेत्र में झमाझम बरसात ने किसानों को चौपट कर दिया।
विज्ञापन

 
राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया रविवार को 10 मिमी बरसात दर्ज की गई है। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने अभी और बरसात की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



...किसानों का दर्द
मथुरा। बाजना क्षेत्र के किसान रविशंकर ने बताया ये बरसात ‘गिरे में एक और लात मारने’ वाली कहावत को चरितार्थ करने वाली है। अब किसानों के पास खाने को भी अनाज नहीं बचा है। शेरगढ़ छाता क्षेत्र के किसान प्रेम पुजारी ने बताया बरसात, आंधी और ओलावृष्टि ने हमसे सब कुछ छीन लिया। बरसात के बाद खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में फसल को निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed