फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railway employee killed in Mathura dead body found outside house

Mathura Murder: मथुरा में रेलवे कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, घर से बाहर ऐसे हाल में मिला शव

Wed, 06 Sep 2023 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Sep 2023 10:40 AM IST
सार

मथुरा में रेलवे कर्मचारी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। रेलवे कर्मचारी का शव घर के बाहर घेर में मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Railway employee killed in Mathura dead body found outside house
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा में मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। हाईवे थाना इलाके के अडूकी गांव में घर के बाहर घेर में सो रहे रेलवे कर्मचारी की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह परिवार वालों ने मृत देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जांच में जुटी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन


गुलाब सिंह (55) पुत्र जवाली सिंह निवासी अडूकी, रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मथुरा में उनकी तैनाती थी। पुलिस को परिजनों की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को गुलाब सिंह घर के बाहर घेर में चारपाई पर सो रहे थे। 
विज्ञापन


देर रात हत्यारे ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह परिवार वाले जागे तो उन्होंने गुलाब सिंह को चारपाई पर मृत पड़ा देखा। मौके पर गांव वाले पहुंचे। थाना हाईवे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वारदात स्थल से सबूत जमा कराए गए हैं। एसपी सिटी एमपी सिंह के अनुसार, हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के गले पर चोट के निशान हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed