{"_id":"61d5a2fa34845c3017384234","slug":"railway-bridges-became-an-obstacle-in-the-operation-of-electric-buses-mathura-news-mtr5112891122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में रेलवे पुल बन गए बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में रेलवे पुल बन गए बाधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ई-बसें बुधवार को शहर की सड़कों पर नहीं दौड़ सकीं। इन बसों के लिए दो रेलवे पुल बाधा बन गए हैं। एक बार फिर इन बसों के मार्ग को परिवर्तित करने पर मंथन शुरू हो गया है। नए मार्ग तैयार करके इन बसों को मथुरा और वृंदावन की सड़कों पर दौड़ाया जा सकेगा।
मथुरा शहर को प्रथम चरण में ५ ई-बसें मिलीं हैं। इन बसों को मंगलवार को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया था। इन बसों के लिए तैयार किया गया मार्ग में पड़ने वाले दो रेलवे पुल बाधा बन गए हैं। यह पुल भूतेश्वर और नए बस अड्डे के पास हैं।
बिना बसों की ऊंचाई देखकर मार्ग का चार्ट तैयार किया गया। शुभारंभ पर बसों की ऊंचाई देखकर नगर निगम और रोडवेज के अफसर भी दंग रह गए। रेलवे पुलों के नीचे से बस न निकलने से बनाया गया चार्ट भी धरा रह गया। एक बार फिर रोडवेज के अफसर नए मार्ग का चार्ट तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
यह था बसों का मार्ग
- वृंदावन से अटल्लाचुंगी, बिरला मंदिर, जयसिंहपुरा, भूतेश्वर, नया बस स्टैंड होते हुए राया तक।
- वृंदावन से मसानी चौराहा, नया बस स्टैंड, औरंगाबाद होते हुए गोकुल तक।
परेशानी दूर करके जल्द कराएंगे संचालन
बसों के पंजीकरण, चालक-परिचालक की तैनाती, किराया मशीन में फीडिंग, चार्जिंग की समस्या को खत्म करेंगे। साथ ही नए मार्ग का चार्ट तैयार किया जा रहा है। तीन चार दिन में इन्हें दूर कर लिया जाएगा। जल्द ही इन बसों का संचालन किया जाएगा।
- नरेेश चंद गुप्ता, एआरएम मथुरा डिपो
बस चलें या नहीं, जिम्मेदार रोडवेज: अनुनय
केवल चार्जिंग स्टेशन के निर्माण-मरम्मत तक का नगर निगम का काम था। बस चलने न चलने के लिए रोडवेज के अधिकारी ही जिम्मेदार हैं।
- अनुनय झा, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम