{"_id":"69ff91882fa8fa994205f6d6","slug":"railing-implemented-entrance-of-radhavallabh-temple-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102682-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के प्रवेश द्वार पर नई रेलिंग व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के प्रवेश द्वार पर नई रेलिंग व्यवस्था लागू
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की तर्ज पर श्रीराधावल्लभ मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलिंग लगाई गई है। मंदिर प्रबंध कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से की गई नई व्यवस्था से जहां प्रवेश द्वार भीड़ के दबाव के बीच रेला और धक्का-मुक्की से भक्तों को बड़ी राहत मिली है।
नगर के श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों और प्राचीन देवालयों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इससे मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर भीड़ के दबाव के बीच धक्का-मुक्की और आपाधापी का माहौल बना रहता है। भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सहज और सुरक्षित दर्शन के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की तरह श्रीराधावल्लभ मंदिर प्रबंध कमेटी ने पुलिस के सहयोग से मंदिर के प्रवेश द्वार स्टील की रेलिंग चौक तक लगाई है। इससे वहां तैनात पुलिसकर्मी रेलिंग के एक दाएं तरफ से मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश दे रहे हैं तो बाएं तरफ से निकास की व्यवस्था की गई है। मंदिर में नई व्यवस्था लागू होने से द्वार पर श्रद्धालुओं अब कतारबद्ध होकर रेलिंग के बीच से मंदिर के चौक तक पहुंच कर ठाकुरजी के दर्शन कर रहे हैं। इससे मंदिर के प्रवेश द्वार पर भीड़ के दबाव के बीच होने वाली धक्का-मुक्की से श्रद्धालुओं को राहत मिली है।
विज्ञापन
श्रीराधावल्लभ मंदिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि भीड़ के दबाव और श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए मंदिर प्रबंध कमेटी ने पुलिस के सहयोग से रेलिंग की नई व्यवस्था लागू की है। मंदिर के प्रवेश मार्ग से चौक तक लगी रेलिंग से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रवेश और निकास कर रहे हैं।