फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   railbus facility in mathura

रेलबस सेवा के लिए संजीवनी बनेगी सांसद की पहल

Sat, 26 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
railbus facility in mathura
मथुरा-वृंदावन रेलबस सेवा के दिन बहुरेंगे। सांसद हेमामालिनी ने इसके लिए पहल कर दी है। ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रही मथुरा-वृंदावन रेलबस सेवा के लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। यह प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी के निर्देश पर जिला प्रशासन, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और रेल विभाग के अफसरों की ज्वाइंट टीम मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन का सर्वे करेगी। सांसद हेमामालिनी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में मथुरा और वृंदावन स्टेशन पर बड़ी पार्किंग की बात कही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में सांसद ने निर्देश दिए हैं कि पार्किंग का विकास इस तरह से हो कि स्थानीय लोग आसानी से स्टेशन पर वाहनों को पार्क कर रेल बस से मथुरा-वृंदावन आ जा सकें। इसके साथ ही रेलबस में दो एसी कोच भी लगाने की योजना है। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रेलबस के ठहराव सहित पूरे मार्ग का सुंदरीकरण भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जल्द ही ज्वाइंट सर्वे के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। जिससे योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed