{"_id":"6478efe044b43f66df048e85","slug":"raid-on-black-marketing-of-food-grains-case-registered-mathura-news-c-29-1-mtr1009-83098-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: खाद्यान्न की कालाबाजारी को लेकर छापा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: खाद्यान्न की कालाबाजारी को लेकर छापा, केस दर्ज
Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय की टीम ने बृहस्पतिवार को कालाबाजारी की नीयत से खाद्यान्न संरक्षित करने वालों पर छापा मारकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि कालाबाजारी की नीयत से खाद्यान्न संरक्षित करने की सूचना मिलने पर मनोहरपुरा में छापेमारी की गई। अब्दुल सत्तार पुत्र शकूर निवासी मनोहरपुरा एवं सोहेल पुत्र सत्तार द्वारा कालाबाजारी की नीयत से खाद्यान्न संरक्षित किया गया था। मनोहरपुरा पानी टंकी के पास सोनिया पत्नी गुड्डा के मकान में छत पर एक कमरे में चावल से भरे 8 कट्टे मिले। इसी प्रकार नाजरा के मकान में तलाशी लेने पर 33 कट्टों में खाद्यान्न भरा पाया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि अब्दुल सत्तार ने दोनों मकानों में कट्टे जबरन रखवाए गए थे।