{"_id":"5f412f788ebc3e3ccf30000d","slug":"radhashtami-fair-barsana-mathura-mathura-news-agr455875147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने यूपी, हरियाणा, राजस्थान के आधा दर्जन जिलों की भीड़ रोकने को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने यूपी, हरियाणा, राजस्थान के आधा दर्जन जिलों की भीड़ रोकने को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। एडीएम प्रशासन ने यूपी, हरियाणा व राजस्थान के आधा दर्जन पड़ोसी जिलों को बरसाना में राधाष्टमी के लिए आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने का अनुरोध किया है। लिखे पत्र में अपने क्षेत्र में राधाष्टमी मेला निरस्त होने का वृहद प्रचार कराने को कहा है। नगर की समस्त सीमाएं सील रहेंगी। स्थानीय लोगों को ही आधार कार्ड से कस्बे में प्रवेश मिलेगा।
एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी ने मथुरा जिले के पड़ोसी आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, पलवल, फरीदाबाद, भरतपुर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ आदि जिलों के उच्चाधिकारियों से राधाष्टमी मेला में आने वाले लोगों को रोकने व मेला निरस्त करने के वृहद प्रचार कराने का अनुरोध किया है। एसडीएम राहुल यादव व सीओ जितेंद्र कुमार ने सेवायतों व मंदिर रिसीवर के साथ थाना प्रांगण में एक मीटिंग ली। इसमें राधाष्टमी मेला को मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंस के साथ मनाने को कहा। 24 अगस्त से कस्बे से लगती सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। कस्बे के लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए आधार कार्ड दिखा कर कस्बे में प्रवेश दिया जाएगा।
दूरदर्शन पर राधा जन्मोत्सव के लाइव दर्शन होंगे
कोरोना संक्रमण के चलते भक्त अपनी आराध्या के दर्शनों से वंचित न रहें, इसके लिए प्रशासन ने राधा जन्मोत्सव के लाइव दर्शन कराने की व्यवस्था की है। जन्मोत्सव के दर्शन दूरदर्शन पर लाइव कराए जाएंगे। इस बार प्रशासन ने राधाष्टमी महोत्सव को सूक्ष्म व परंपरा बचाने की मंजूरी दी है। मंदिरों में विधिवत सेवा करने का अधिकार दिया गया। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि मंदिर प्रशासन व सेवायतों से वार्ता कर दूरदर्शन पर राधारानी के जन्मोत्सव के अभिषेक दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है।