{"_id":"6425dee35a99c5aa560d5fb6","slug":"radharani-express-from-trola-to-shrinath-dwar-mathura-news-c-29-1-mtr1007-51743-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीनाथ द्वारा तक ट्रोला से गई राधारानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीनाथ द्वारा तक ट्रोला से गई राधारानी एक्सप्रेस
Fri, 31 Mar 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के बीच मीटर गेज पर चलने वाली राधारानी एक्सप्रेस रेल बस बृहस्पतिवार को श्रीनाथद्वारा के लिए रवाना हो गई। दिन में उसे अजमेर मंडल के अधिकारियों को हैंडओवर किया गया तो रात में ट्रोला में लादकर ले जाया गया।
विगत करीब 10 वर्षो तक मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस अब अजमेर रेल मंडल में जाकर श्रीनाथ जी के भक्तों को लाने-ले जाने काम करेगी। रेल अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को रेल बस को अजमेर मंडल के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। अजमेर मंडल के अधिकारियों ने उसको मथुरा से नाथद्वारा ले जाने के लिए ट्रोला का इंतजाम किया और करीब 10 बजे वह ट्रोला में लदकर नाथद्वारा के लिए रवाना हुई। आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेल बस को हमने अजमेर रेल मंडल के अधिकारियों को सौंप दिया है। अब वह नाथद्वारा चलाई जाएगी।