फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   radha rani

‘अगर श्यामा जू न होतीं तो हम जैसों का क्या होता’

Fri, 01 Jan 2021 08:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
radha rani
मथुरा। राधारानी मंदिर में नृत्य करते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। कड़कड़ाती ठंड में नए साल के पहले दिन राधारानी के धाम बरसाना में भक्ति रस की धारा बही। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने राधाजी के दर्शन कर अपने को धन्य किया। राधारानी भी चांदी के ऊंचे सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रही थीं। लाडली जी मंदिर में गाए जा रहे भजन अगर श्यामा जू न होतीं तो हम जैसों का क्या होता आदि भजनों पर श्रद्धालु मदमस्त होकर नाच रहे थे।
विज्ञापन

आस्था व श्रद्धा का केंद्र कहे जाने वाले श्रीधाम बरसाना में नववर्ष मनाने के लिए श्रद्धालु बृहस्पतिवार की शाम से ही जुटने लगे थे। अपनी आराध्य राधारानी के श्रीचरणों से नए साल की शुरुआत कर हजारों श्रद्धालु अपने आपको धन्य मान रहे थे। जिधर देखो उधर राधा नाम की रस वर्षा में सराबोर श्रद्धालु आनंद की अनुभूति लेते नजर आ रहे थे। वृषभान दुलारी भी माखन चोर श्रीकृष्ण के साथ जगमोहन में विराजमान होकर कृपा बरसा रही थीं। नववर्ष की सुबह से ही श्रद्धालु गहवर वन की दंडवती परिक्रमा लगा रहे थे। मंदिर परिसर में सेल्फी लेने की होड़ सी मची थी। लाडली जी मंदिर के सेवायत रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि सर्दी के चलते राधारानी के सामने अंगीठी जलाई जा रही है। जयपुरी रजाई ओढ़ाई जा रही है। राधारानी के भोग प्रसाद में केसर डाला जा रहा है।
विज्ञापन

भीड़ को देख फूले पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर
नया साल मनाने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु लाडली के धाम बरसाना में संध्या से ही एकत्र होने लगे। देखते ही देखते श्रद्धालुओं का हुजूम लाडली जी के महल में उमड़ने लगा। भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस को मंदिर का रास्ता वनवे करना पड़ा, जबकि मंदिर परिसर में राधाष्टमी की तरह भीड़ थी। भीड़ को देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed