फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radha Ashtami: The plays of the Sakhis will be seen at various places

राधाष्टमी : विभिन्न स्थलों पर दिखेंगी सखियों की लीलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Radha Ashtami: The plays of the Sakhis will be seen at various places
मथुरा/बरसाना। श्रीराधारानी का प्राकट्य 31 अगस्त को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। राधाष्टमी के साथ ही बरसाना में बूढ़ी लीला महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में राधारानी और उनकी सखियों की लीलाएं विभिन्न स्थलों पर संपन्न होंगी। भक्त मानते हैं कि इन लीलाओं का दर्शन करना स्वयं राधा-कृष्ण के युगल स्वरूप का अनुभव करना है।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत 30 अगस्त को ऊंचागांव में ललिता जन्मोत्सव, 31 अगस्त को लाडिलीजी मंदिर में राधा जन्मोत्सव व चाव चढ़ाई, 1 सितंबर को लाडिलीजी मंदिर में विग्रह अभिषेक, शाम को सफेद छतरी में दर्शन, सुबह मोरकुटी पर मयूर लीला व शाम को लाडिलीजी मंदिर में ढाढ़ी-ढाढ़ीन लीला,
विज्ञापन

2 काे सुबह विलासगढ़ पर विलास लीला व शाम को मान मंदिर में मान लीला, 3 को सांकरी खोर में चोटी बंधन लीला व शाम प्रेम सरोवर (गाजीपुर) में नौका विहार, 5 सितंबर को ऊंचागांव (सखिगिरी पर्वत) में ब्याहवला लीला व शाम को प्रियाकुंड पर नौका विहार, 5 को दोपहर सांकरी खोर में मटकी फोड़ लीला व शाम को दंगल, 6 को राजस्थान के कदम्ब खंडी में चीरहरण लीला और 8 सितंबर को मडोई, करहला व राधाबाग में महारास लीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed