फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Questions raised after the encounter of Farukh, accused in the Gurukripa Colony incident, were also addressed.

Mathura News: महज 12 घंटे में जुटाए साक्ष्य और आरोपी सलाखों के पीछे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Questions raised after the encounter of Farukh, accused in the Gurukripa Colony incident, were also addressed.
मथुरा। पुलिस ने श्रीनाथ अपार्टमेंट में महिला की हत्या का महज 12 घंटे में खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्यशैली ने जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है, वहीं, गुरुकृपा काॅलोनी की वारदात के आरोपी फारुख के एनकाउंटर के बाद उठे सवालों को भी थामा। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार से वादा किया कि आरोपी को कड़ी सजा दिलाएंगे।
विज्ञापन


गुरुकृपा कॉलोनी की वारदात के आरोपी फारुख के एनकाउंटर की सच्चाई को लेकर सवाल उठे। एसएसपी ने उसी प्रवृत्ति की इस घटना के खुलासे की जिम्मेदारी शहर कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी, सदर इंस्पेक्टर छोटेलाल और स्वाट प्रभारी अभय शर्मा को सौंपी। संयुक्त रूप से टीम ने रंजिश, लूट, परिवार के निकट संबंधी, नौकर, अपार्टमेंट चौकीदार, घर आने-जाने वाले लोगों पर काम किया। इस दौरान सुराग मणि जैन के घर रविवार सुबह नौकरानी, दोपहर में फिजियोथेरेपिस्ट राघव शर्मा और बच्चे के आने-जाने के सुराग मिले। फिजियोथेरेपिस्ट के दो बार आने-जाने शक गहरा गया।
विज्ञापन


उसके सीसीटीवी फुटेज भी मिले। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपी के घर से मिले खून से सने कपड़़ों की जांच से भी पुष्टि हो गई कि वारादात को उसी ने अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान सच्चाई को कबूल कर लिया। इस वारदात का खुलासा कर तीनों पुलिस इंस्पेक्टर ने यह बता दिया कि बिना लाठी-गोली के सिर्फ साक्ष्यों के सहारे वारदात का खुलासा किया जा सकता है। इसी पुलिस टीम ने हाल ही ई-रिक्शा चालक और टेंटकर्मी की हत्या का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के सहारे मिलेगी कड़ी सजा

एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे थाना इंस्पेक्टर इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। वारदात का उद्देश्य हत्या और उसके बाद लूट का रहा। आरोपी ने खुद ही कबूल किया है। राघव शर्मा आक्रामक स्वभाव का है, यह भी तथ्य प्रकाश में आया है। दिल्ली में एक साल पूर्व उसने अपनी प्रेमिका से विवाद के बाद चार लोगों को बेवजह पीटा था, एक रेहड़ी से चाकू उठाकर एक व्यक्ति के चेहरे पर भी हमला किया था। उस घटना की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है, लेकिन आरोपी की मां ने उसके आक्रमक स्वभाव को देखते हुए उसे नशा मुक्ति केंद्र, गाजियाबाद में भर्ती कराया था। यह सबूत मिले हैं। इसके अलावा आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। यह इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस ने जुटा लिए हैं। मोबाइल की लोकेशन भी वारदात के समय मणि जैन के फ्लैट की है। राघव के कपड़ों में लगा रक्त मणि जैन का है, इसका साक्ष्य एफएसएल रिपोर्ट होगी।



छह माह पहले ही अपनी मां के साथ आया था मथुरा

राघव शर्मा छह माह पहले ही अपनी मां के साथ दिल्ली से मथुरा आया था। उसने 12वीं तक पढ़ाई कराने के बाद फिजियोथेरेपी का कोर्स किया था। उसने मथुरा में शास्त्री नगर इलाके में रोहित पांडेय के मकान में किराए पर कमरा लिया। मौसा देवदत्त शर्मा की क्लीनिक पर उसे रोजगार मिला। राघव की करतूत पर उसकी मां को पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन पता चलने पर फूट-फूटकर रोई। पुलिस से कहा कि बेटे को उसकी करनी की सजा मिलनी चाहिए।




सीसीटीवी लगवाएं, सेवादाताओं का सत्यापन जरूर कराएं



एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर-प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी जरूर लगवाएं। उसका एक्सिस पुलिस कंट्रोल रूम को भी दें। ताकि कभी कोई वारदात होने पर आरोपी डीवीआर लेकर भाग जाता है तो पुलिस के कंट्रोल रूम में उसके सीसीटीवी के फुटेज सुरक्षित रहेंगे। सेवादाताओं जैसे घर-प्रतिष्ठान के नौकर, चालक, सुरक्षा कर्मी, निरंतर घर आने वाले मैकेनिक का सत्यापन पुलिस स्तर से जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed