{"_id":"671fd6c9204dee66cf043700","slug":"pwd-contractors-body-found-in-a-park-near-his-house-mathura-news-c-369-1-mt11002-120086-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घर के पास पार्क में मिला पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घर के पास पार्क में मिला पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार का शव
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महाराजा मार्क में रविवार रात संदिग्ध हालात में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दाहिनी ओर कनपटी में गोली लगी थी और पास ही पिस्टल पड़ी थी। मृतक ठेकेदार का उसके भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, जबकि दो दिन पहले पत्नी भी झगड़ा करके घर छोड़कर चली गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि त्रिवेणी फैक्टरी के पास महाराजा पार्क निवासी मनोज शर्मा उर्फ हितेश (27) का घर के पास ही खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के पास 32 बोर की पिस्टल पड़ी थी। दाहिनी कनपटी पर गोली का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ठेकेदार और उसका भाई पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी का काम करते थे। प्रॉपर्टी को लेकर उसके भाई से विवाद चल रहा था। जबकि प्रेम प्रसंग के चलते दो दिन पहले पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी भी घर छोड़कर चली गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बावजूद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजन की तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, भाई विनोद शर्मा ने बताया कि उसके भाई का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। कुछ भूमाफिया उसके भाई को परेशान कर रहे थे। पुलिस आत्महत्या की कह रही है जबकि उन्हें हत्या की आशंका है। पुलिस ने वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक नहीं की। उन्हें पूरा यकीन है उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है।