फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Purse of a female devotee from Jammu was looted near the tourist facility centre

Mathura News: पर्यटन सुविधा केंद्र के समीप जम्मू की महिला श्रद्धालु का पर्स लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
Purse of a female devotee from Jammu was looted near the tourist facility centre
वृंदावन (मथुरा)। पर्यटन सुविधा केंद्र के समीप दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने जम्मू की श्रद्धालु महिला से उनका पर्स लूट लिया और भाग गए। महिला और उसके पति ने शोर मचाते हुए ई-रिक्शा से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



नगर में पुलिस की नाकामी के चलते श्रद्धालुओं के साथ लगातार बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के चौपहिया वाहन की चोरी की वारदात के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पर्यटन सुविधा केंद्र के समीप लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जम्मू के रघुनाथ मंदिर के समीप लोअर गाडीगढ़ निवासी खजूरिया पुत्र रूपलाल खजूरिया पत्नी इंदू शर्मा के साथ प्रेम मंदिर से होटल के लिए बुधवार रात 9 बजे ई-रिक्शा से पर्यटन सुविधा केंद्र की ओर आ रहे थे, तभी दो बाइकों पर सवार बदमाश ई-रिक्शा में सवार श्रद्धालु महिला का पर्स लूट कर भाग गए। पर्स में दो मोबाइल फोन और 23 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन


श्रद्धालु दंपती ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही समय में वह आंखों से ओझल हो गए। इस मामले में श्रद्धालु खजूरिया ने बृहस्पतिवार शाम घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि श्रद्धालु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed