फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protesters in Vrindavan staged demonstration against Yamuna pollution by acting as cockroaches inside drain

Mathura: यमुना में प्रदूषण के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन, काॅकरोच बनकर नाले में उतरा शख्स; देखने के लिए जुट गई भीड़

Sat, 23 May 2026 08:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 23 May 2026 08:09 PM IST
सार

नाले में प्रदर्शन कर युवक ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के गीत पर डांस कर प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास किया। उनका कहना था कि यदि समय रहते गंदे नालों को बंद नहीं किया गया तो यमुना की स्थिति और गंभीर हो जाएगी।

विज्ञापन
Protesters in Vrindavan staged demonstration against Yamuna pollution by acting as cockroaches inside drain
काॅकरोच बन नाले में किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में यमुना प्रदूषण के खिलाफ शनिवार को एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। बिहार घाट स्थित यमुना में गिर रहे गंदे नाले के पास समाजसेवी दीपक शर्मा कॉकरोच की वेशभूषा में पहुंचे और डांस कर विरोध जताया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए घाट पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


समाजसेवी दीपक शर्मा ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर यमुना सफाई को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन आज भी कई नाले सीधे नदी में गिर रहे हैं, जिससे पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के गीत पर डांस कर प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास किया। उनका कहना था कि यदि समय रहते गंदे नालों को बंद नहीं किया गया तो यमुना की स्थिति और गंभीर हो जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में यमुना का जल आचमन योग्य भी नहीं बचा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु प्रदूषित यमुना को देखकर दुखी होते हैं। 
विज्ञापन


 

उन्होंने मांग की है कि यमुना में गिर रहे सभी छोटे-बड़े नालों को तत्काल बंद कर गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जाए। घाट पर मौजूद कई श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी यमुना सफाई की मांग का समर्थन किया। लोगों का कहना था कि यमुना की हालत सुधारने के लिए प्रशासन को जल्द प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नाम पर दिखावा न करे। नगर निगम कागजी कार्रवाई में न लगा रहे, वह जमीनी तौर पर कार्य करेगा तो श्रद्धालुओं को तो राहत मिलेगी ही बल्कि खुद यमुना मां भी आशीर्वाद ही देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed