फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest,strike,NOTICE,demand

सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर निकाला जुलूस

Fri, 29 Jan 2021 07:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
protest,strike,NOTICE,demand
कोसीकलां में जुलूस के दौरान सभा करते सफाई कर्मचारी नेता। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। सफाई कर्मचारियों ने वेतन एवं पेंशन की मांग को लेकर शुक्रवार को जुलूस निकाला। कैंप कार्यालय में चेयरमैन के न मिलने पर कर्मचारी घरों को लौट गए। ईओ को दिए ज्ञापन में मांग पूरी न होने पर चार फरवरी से काम बंद हड़ताल की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारी शुक्रवार की दोपहर जुलूस के रूप में नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर बताया कि हेल्थ मैनुअल एवं नगर के क्षेत्र विस्तार के हिसाब से 280 सफाई कर्मचारी रखे जाने, सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों की पेंशन ग्रेच्युटी बीमा व अन्य देयों का पूर्ण भुगतान करने, संविदाकर्मियों को शासनादेशानुसार वेतन वृद्धि लाभ दिए जाने, कर्मचारियों को रविवार को अवकाश दिए जाने, ठेके के कर्मचारियों को वापस बुलाकर उनके बकाया भुगतान किए जाने, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देते हुए बकाया एरियर का भुगतान करने, वर्दी दिलाने, वेतन पांच तारीख तक देने, बैकलॉग कर्मचारियों को मूल पदों पर वापस भेजने, शिक्षित कर्मचारियों को शासनादेशानुसार पदोन्नति करने, कर्मचारियों को नगर पालिका में कार्यालय आवंटित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि, सतीश चंद, लक्ष्मीनारायण, संजय ने बताया कि तीन फरवरी को चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने, चार से काम बंद हड़ताल करने तथा पांच से नगर पालिका कार्यालय एवं चेयरमैन के कैंप कार्यालय पर कूड़ा डालों अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को नोटिस दिए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed