{"_id":"698258398d255d8a350d9010","slug":"protecting-our-traditions-responsibility-of-all-of-us-sadhvi-saraswati-mathura-news-c-412-1-mt21013-4836-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : साध्वी सरस्वती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : साध्वी सरस्वती
विज्ञापन
फोटो 1: गांव पाली डूंगरा में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करती साध्वी सरस्वती
सौंख। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन गांव पाली डूंगरा में किया गया। इसमें हिंदू समाज को जाग्रत करने के लिए वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के सह सर संघ चालक आलोक, कथा वाचक देवकीनंदन महाराज, साध्वी सरस्वती, कर्नल स्वरूप सिंह और कीर्ति शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सह सर संघ चालक आलोक ने कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उनकी एकता और संगठन है। यदि समाज जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट हो जाए, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती।
कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया से युवाओं को भ्रमित करने और बर्बाद करने वाली गलत एवं भ्रामक सामग्री परोसी जा रही है। ऐसी सामग्री न केवल युवाओं के घातक है, बल्कि समाज के संस्कारों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने इस प्रकार की सामग्री को हटाने और प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त नियम बनाए जाने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन और संस्कार मिल सकें। साध्वी सरस्वती ने सनातन संस्कृति, नारी शक्ति और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कारों में निहित है और इन संस्कारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।
इस मौके पर प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, विभाग प्रचारक पारस, जिला प्रचारक कुश चाहर, खंड प्रचारक अमित काशी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, ब्रजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मांट विधायक राजेश चौधरी, पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, सतपाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ डीपी गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोदी, एमएलसी प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, महीपाल सिंह, तिलक कुंतल, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, चेयरमैन योगेश लंबरदार आदि उपस्थित रहे।