फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Proposal for construction of temple on Shri Krishna Janmabhoomi passed in Sant Sabha

Mathura News: संत सभा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का प्रस्ताव पारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Proposal for construction of temple on Shri Krishna Janmabhoomi passed in Sant Sabha
वृंदावन। छोटा भरनाकला के सूरज कुंड पर बृहस्पतिवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि भक्ति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में संत समागम का आयोजन किया गया। इसमें श्री कृष्ण भूमि पर मंदिर के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने संत-महंतों के समक्ष प्रस्ताव रखा। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के भव्य एवं विशाल मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को पास किया। स्वामी गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू अपनी ऊर्जा को पहचानें और एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी संस्कृति की रक्षा करें। महंत फूलडोल बिहारीदास ने कहा कि श्री कृष्ण जन्म भूमि के लिए प्रयासरत महेंद्र एडवोकेट का सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी नित्यानंद महाराज ने कहा कि संतों और ब्रजवासियों की इच्छा है कि जल्द मंदिर का निर्माण होना चाहिए। राधा कुंड रघुनाथ गद्दी के महंत केशव दास महाराज ने कहा कि उनका पूरा सहयोग श्री कृष्ण जन्म के लिए है। इस अवसर पर कृष्णदास महाराज, श्यामानंद पंडित, राधा मोहन दास, देवानंद पंडित, बीबी गौतम, श्यामसुंदर, सुखदेव दास, जुगलदास, हरिओमदास, अभिराम दास, अक्षुत्त दास, हिमांगदास, राधानाथ, मनमोहनदास, सुबल दास, गौर सुंदर और मनमोहन दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed