फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   program in anand vrindavan asharam

‘ज्ञान, वैराग्य की प्रतिमूर्ति थे स्वामी अखंडानंद’

Thu, 10 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 10 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
program in anand vrindavan asharam
मोतीझील स्थित आनंद वृंदावन आश्रम में स्वामी अखंडानंद महाराज का 28वां आराधन महोत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर संत-विद्वतजनों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भागवताचार्य रमेश भाई ओझा ने कहा कि संत रूप में ही परमात्मा हमें संभालते हैं और परमात्मा पृथ्वी पर संत के रूप मेें दर्शन देते हैं। महंत श्रवणानंद ने कहा कि ज्ञान, वैराग्य और तपस्या की प्रतिमूर्ति स्वामी अखंडानंद महाराज का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है।
विज्ञापन


महंत सच्चिदानंद ने कहा कि सहनशीलता संत में सबसे बड़ा गुण है। डा. स्वामी गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि ब्रह्मज्ञान से ब्रह्मनिष्ठा कठिन है। डा. रामकृपाल त्रिपाठी ने कहा कि संत की कृपा सत्संग से प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व चैतन्य संप्रदायाचार्य पुरुषोत्तम गोस्वामी को ज्ञान-विज्ञान संपन्न अनुभव वृद्ध ब्रजविभूति सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान उनके पुत्र आध्यात्मिक गुरु श्रीवत्स गोस्वामी ने प्राप्त किया।


आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य गुरुदेव की चरण पादुकाओं का पूजन-अर्चन कराया। इस अवसर स्वामी महेशानंद सरस्वती, सेवानंद ब्रह्मचारी, शारदानंद सरस्वती, स्वामी गिरीशानंद, स्वामी प्रज्ञानानंद, स्वामी विश्वात्मानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed