फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Products made from cow dung will be sold on Amazon

Mathura News: अमेजन पर बिकेंगे गाय के गोबर से बने उत्पाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Products made from cow dung will be sold on Amazon
मथुरा। ब्रज की गायों के गोबर से बने उत्पाद अब अमेजन पर भी उपलब्ध होंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए ''''ब्रज रज स्टोर'''' नाम से एक वेबसाइट भी तैयार कर अमेजन से लिंक किया है। ताकि लोग गोबर से बने उत्पाद की ऑनलाइन खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को एनआईसी में ब्रज रज स्टोर वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसके जरिए गाय के गोबर से बने उत्पाद, कान्हा जी की पोशाक, मुकुट, सिंहासन, पालकी, कॉपर की बोतल, माला, कंगन, आर्टिफिशियल आभूषण, प्राकृतिक पेंट समेत ब्रज में हस्तनिर्मित 51 उत्पादों की बिक्री पूरे विश्व में हो पाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के 51 उत्पादों का अमेजन पर रजिस्ट्रेशन किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने बताया कि मथुरा जनपद की वेबसाइट mathura.nic.in/brij-raj/ पर समूहों द्वारा निर्मित समस्त उत्पाद आनलाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी के साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोबर से बनाए उत्पादों के पैक का उद्घाटन
स्वयं सहायता समूहों द्वारा गोबर से बनाए उत्पादों के पैक का उद्घाटन भी जिलाधिकारी ने किया। इसमें गोबर से निर्मित दीपक और अन्य उत्पाद शामिल हैं। पैक का मूल्य समूहों द्वारा 250 रुपये रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि इस दीपावली पर गोबर से बनाए गए पैक को उपहार की शृंख्ला में स्थान दें। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे को उनके कार्यालय में जाकर गोबर से बनाए उत्पादों का पैक उपहार स्वरूप प्रदान किया।





जनपद में गाय के गोबर से बने उत्पादों के अलावा पोशाक व शृंगार सामग्री बड़े पैमाने पर तैयार की जाती हैं, लेकिन इतनी बिक्री नहीं होती है। इसी लिए वेबसाइट बनाकर इसे अमेजन से लिंक किया है। ताकि देश-विदेश के लोगों को मथुरा में बने उत्पाद खरीदने में परेशानी न हो।

मनीष मीना, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed