फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   privet, btc, college, anamika shukla, teachers, mathura

निजी बीटीसी कालेजों में अब अनामिका शुक्ला की तलाश

Sun, 07 Jun 2020 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
privet, btc, college, anamika shukla, teachers, mathura
मथुरा। अनामिका शुक्ला के पैटर्न पर निजी बीटीसी कॉलेजों में शिक्षक की नौकरी करने वालों की तलाश प्रदेश सरकार कर रही है। इसके लिए सभी बीटीसी कॉलेजों से शिक्षकों की सूची मांगी गई है, जिससे ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

25 जनपदों में नौकरी करने वाली अनामिका शुक्ला का नाम सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि ऐसे शिक्षकों की संख्या प्राइवेट कॉलेजों में भी कम नहीं है। मान्यता के मानकों को पूरा करने के लिए एक ही शिक्षक के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का उपयोग कई प्राइवेट बीटीसी कॉलेजों द्वारा किया जा रहा है। इसे पकड़ने के लिए शासन ने सभी बीटीसी कॉलेजों में तैनात शिक्षकों की सूची मांग ली है। यह सूची जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से एकत्रित की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि यह फैसला जनवरी माह में लिया गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह मामला लंबित हो गया। अब जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनामिका शुक्ला को पकड़ा गया है तो निजी बीटीसी कॉलेजों के शिक्षकों की सूची का मामले की फाइल फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed