Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prisoners made herbal gulal from beetroot, spinach, carrots, and turmeric.

Mathura News: बंदियों ने बनाया चुकंदर, पालक गाजर व हल्दी से हर्बल गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Prisoners made herbal gulal from beetroot, spinach, carrots, and turmeric.
जिला कारागार में सब्जी एवं फलों से बने गुलाल की पेकिंग करते बंदी।
मथुरा। जिला कारागार में होली के लिए सब्जी और फलों से गुलाल तैयार किया जा रहा है। गुलाल की बिक्री के लिए जेल प्रशासन जगह-जगह स्टॉल लगाएगा ताकि लोग हर्बल गुलाल खरीद सकें।
विज्ञापन

कारागार में बंदियों द्वारा प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार किया है। यह गुलाल चुकंदर, गाजर, पालक व हल्दी जैसी सब्जियों से बनाया गया है। बंदियों द्वारा तैयार किया गया हरा, पीला और गुलाबी गुलाल न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि हर्बल गुलाल के 100 और 200 ग्राम के पैकेटों की बिक्री के लिए जिला कारागार के समीप स्थित मुलाकात घर पर स्टॉल लगाया जाएगा। वहीं 22 फरवरी को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में भी बंदियों द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल, ठाकुरजी की पोशाक, हथकरघा से बनी साड़ी और तौलिया आदि उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed