फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Principals and professors of degree colleges will also have to give details of movable and immovable property.

Mathura News: डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य व प्रोफेसरों को भी देना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Principals and professors of degree colleges will also have to give details of movable and immovable property.
मथुरा। अब डिग्री कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर व कर्मचारियों को भी अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा देना होगा। इसके बाद ही उनके विभागीय कार्य संपन्न हो सकेंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश सिंह ने पत्र जारी कर किसी भी स्थिति में 31 जनवरी तक विवरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शासन द्वारा पिछले साल दो दिसंबर को पत्र जारी कर चल-अचल संपत्तियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर देने के आदेश किए थे। उच्च शिक्षाधिकारी ने इस संबंध में सभी प्राचार्यों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। सभी प्राचार्यों ने भी अपने-अपने महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर व कर्मचारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि यदि कार्मिकों द्वारा समय पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं किया गया तो उनके पदोन्नति प्रकरणों पर भी विचार-विमर्श नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आदेश में यह भी कहा गया है कि इस मामले में शिथिलता न बरती जाए। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासन एवं अपील नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी समय देने से कतराते हैं शिक्षक...
राजकीय व एडेड महाविद्यालयों में शिक्षकों का न्यूनतम वेतन एक लाख और अधिकतम करीब 3.50 लाख है। इसके अलावा उन्हें मूल्यांकन, प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्यूटी, निरीक्षण करने का अतिरिक्त पारिश्रमिक मिलता है। इसके बाद भी शिक्षक महाविद्यालय में समय देने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed