फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Prime Minister Narendra Modi may attend Braj Raj Utsav to be held in Mathura on 23 November 2023

Mathura: चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात

Sat, 18 Nov 2023 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 06:07 PM IST
सार

चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रज की भूमि सुहाती है। पीएम बनने के बाद उनका पहला मथुरा दौरा प्रस्तावित है। इस मौके पर पीएम बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने के साथ ही जिले को बड़ी सौगात दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi may attend Braj Raj Utsav to be held in Mathura on 23 November 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में 23 नवंबर 2023 को ब्रज रज उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी की ब्रज यात्रा के चुनावी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, 2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व आगरा में शंखनाद रैली कर मोदी जीत के रथ पर सवार हुए थे। कहा जा रहा है कि 2024 के चुनाव से पूर्व बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने और ब्रज को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के लिए ब्रजभूमि चुनावी लहजे से शुभ रही है। ब्रज रज उत्सव का आयोजन उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उप्र पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार से इसकी शुरुआत इशिता विश्वकर्मा के भजन और गीतों के साथ हुई। 14 दिवसीय इस कार्यक्रम के मध्य में 23 नवंबर को मीरा बाई की जयंती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: पटाखा बाजार अग्निकांड मामला, बच्ची और किशोर सहित तीन और ने तोड़ा दम; अब तक 10 लोगों की हो चुकी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णभक्त मीरा की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बांके बिहारी कॉरिडोर का मामला माना जा रहा है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि एक-दो दिन में हाईकोर्ट अपना फैसला सुना देगा। इसके बाद पीएम 23 नवंबर को कॉरिडोर का एलान कर सकते हैं, जो कि सीधे तौर पर लोकसभा चुनाव में फायदा पहुंचाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दो दिवसीय दौरा। 

इस दौरे के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद की जानकारी जुटाना। अब तक दाखिल केसों की स्थिति और इस मुद्दे के प्रति जनता की रुचि को जानना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर भी देवेंद्र फडणवीस के जरिये रिपोर्ट जुटा रहे हैं और मंच से इस मुद्दे पर भी अपने विचार रख सकते हैं, जिससे की 2024 के लोकसभा चुनाव में श्रीराम जन्मभूमि के मुद्दे की तरह इसे भुनाया जा सके। 

पीएम बनने के बाद पहली बार ब्रज में मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पूर्व सितंबर 2019 में मथुरा आए थे। इसके बाद उनका यहां का दौरा नहीं हुआ। जबकि वर्तमान में ब्रजभूमि ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद से लेकर बांके बिहारी कॉरिडोर तक खूब चर्चाओं में है। 



ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद तो लोकसभा चुनाव का मुद्दा भी बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पीएम के आगमन को लेकर माना जा रहा है कि वह ब्रज को कोई चुनावी सौगात देकर ब्रजवासियों को लुभा सकते हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह के मुद्दे को उठाकर हिंदुत्व की राजनीती को धार दे सकते हैं।

चेहरा चमकाने में जुटे लोस टिकट के आकांक्षी

प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। पार्टी पदाधिकारी की कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी हुई। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मोदी की उनसे मथुरा में पार्टी या संगठन के कौन-कौन लोग मिल सकेंगे। मगर, लोकसभा टिकट के आकांक्षी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बहाने अपना चेहरा चमकाने में जुटे हुए हैं। कुछ तो प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने की जोड़-तोड़ में भी लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed