{"_id":"6ab583798eb0e37a1c0d0d75","slug":"prime-accused-in-murder-case-arrested-mathura-news-c-412-1-mt21008-12089-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हत्या का मुख्य आरोपी सतेंद्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हत्या का मुख्य आरोपी सतेंद्र गिरफ्तार
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव मुडलिया में प्रेम प्रसंग के चलते 20 सितंबर रविवार को हुई 32 वर्षीय अवनीश कुमार उर्फ रवनी पहलवान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सतेंद्र कुमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में सतेंद्र ने पत्नी बबली से अवनीश के प्रेम-प्रसंग को हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों धीरेंद्र और रविंद्र की तलाश जारी है।
सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पूछताछ में सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि अवनीश कुमार उर्फ रवनी पहलवान का उसकी पत्नी बबली से पिछले तीन-चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब दो वर्ष पहले बबली अपने मायके जलालाबाद गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अवनीश वहां पहुंचा और बबली को बड़े बेटे अखिलेश के बीमार होने तथा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी और उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों उज्जैन चले गए और वहां रहने लगे। बाद में दोनों अन्य स्थानों पर भी रहे। मामले को लेकर मुडलिया गांव में पंचायत हुई। पंचायत में अवनीश के बबली को लेकर क्षेत्र से बाहर रहने और मुडलिया नहीं आने की बात रखी गई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आरोप है कि वह इसके बाद भी गांव आता-जाता रहा। आरोपी ने बताया कि अवनीश दूसरे लोगों के फोन से उसे कॉल कर चुनौती देता था। सोशल मीडिया पर बबली के साथ फोटो पोस्ट कर उसे चिढ़ाने का भी प्रयास करता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अवनीश ने सतेंद्र को दी थी दंगल में आने की चुनौती
करीब छह माह पहले अवनीश ने गांव में अपना घर और जमीन भी बेच दी थी। 19 सितंबर को मुडलिया में नौवीं के उपलक्ष्य में दंगल और मेला था। आरोप है कि अवनीश ने फोन कर सतेंद्र को चुनौती दी कि वह दंगल में आ रहा है, जो करना हो कर ले। इसके बाद सतेंद्र ने गांव वाले रास्ते में अवनीश को रोक लिया और उस पर तीन गोलियां चला दीं। इससे अवनीश की मौत हो गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
बाजना मुडलिया रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अवनीश हत्याकांड में वांछित सतेंद्र कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मदन सिंह, उपनिरीक्षक रुपचंद सिंह समेत पुलिस टीम ने बाजना-मुडलिया रोड पर घेराबंदी कर उसे सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अन्य नामजदों धीरेंद्र और रविंद्र की तलाश में जुटी है।