फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   President expressed desire to visit Braj, assured to come in January

Mathura News: राष्ट्रपति ने ब्रज दर्शन की जताई इच्छा, जनवरी में आने का दिया भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
President expressed desire to visit Braj, assured to come in January
मथुरा। राष्ट्रपति को वृंदावन आने का निमंत्रण देने पहुंचे महंत सुतीक्ष्णदास।  - फोटो : mathura
वृंदावन। सुदामा कुटी आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें आश्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। यह समारोह आगामी जनवरी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति को आश्रम का निमंत्रण पत्र एवं प्रसाद भेंट किया। उन्होंने बताया कि सुदामा कुटी आश्रम न केवल वृंदावन की धार्मिक विरासत है, बल्कि ब्रज संस्कृति और परंपरा का भी केंद्र है। मुलाकात के दौरान ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने यमुना शुद्धिकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि यमुना भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी हैं। वर्तमान में यमुना की स्थिति अत्यंत दयनीय है। हमारा प्रयास है कि यमुना का जल इतना शुद्ध हो कि उससे मंदिरों में भगवान का अभिषेक किया जा सके और श्रद्धालु आचमन व स्नान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुलाकात में राष्ट्रपति ने भी ब्रज आने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और उनकी लीलास्थलियों का दर्शन करना चाहती हैं। उन्होंने सुदामा कुटी के शताब्दी महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन भी दिया। सुदामा कुटी आश्रम के महंत अमर दास महाराज, मोहन कुमार शर्मा, शिव सेवक दास और अमरीश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed