फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations underway to open new Jan Aushadhi Kendras at 12 CHCs

Mathura News: 12 सीएचसी पर नए जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to open new Jan Aushadhi Kendras at 12 CHCs
महोली रोड स्थित जन औषधि केंद्र पर ई-क्लीनिक का उद्घाटन करते राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह।
मथुरा। जिला अस्पताल में शुक्रवार को जन औषधि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जन औषधि केंद्रों की उपयोगिता, दवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा हुई प्रधानमंत्री के विजन को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधन दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमन कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी रितु रंजन, डाॅ. एसपी शर्मा रहे। सीएमएस डाॅ. मुकुंद बंसल ने बताया कि जिले में नए 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नए जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन



इधर महोली रोड स्थित मानस नगर में जन औषधि केंद्र पर शुक्रवार को राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने ई-क्लीनिक का उद्घाटन कर जन औषधि दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। जहां कम दामों में दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान मरीजों को ऑनलाइन डाॅक्टरों से परामर्श दिलाया गया। इसमें जयपुर और एम्स दिल्ली के 112 डाॅक्टर उपचार देंगे। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, नमो संघ के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र सिसोदिया, डॉ. केपी दत्त, भाजपा के पदाधिकारी चंद्रपाल कुंतल, ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम पाठक, फार्मेसिस्ट प्रगति रावत, डॉ. नवल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed