फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations underway for Lathmar Holi in Barsana

Braj Ki Holi: लाठियों को पिलाया जा रहा तेल, संवारे जा रहे लहंगा-चुनरी; लठामार होली की ऐसे हो रही तैयारी

Sun, 22 Feb 2026 05:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Feb 2026 05:23 PM IST
सार

मथुरा के बरसाना में विश्वप्रसिद्ध लठामार होली की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। हुरियारिनें लाठियों को तेल पिलाकर मजबूत कर रही हैं, ताकि होली के दिन परंपरा के अनुसार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ लठामार होली खेली जा सके। 

विज्ञापन
Preparations underway for Lathmar Holi in Barsana
बरसाना में लठामार होली की तैयारियों में जुटी हुरियारिनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राधा रानी की नगरी बरसाना में विश्वप्रसिद्ध लठामार होली को लेकर तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। एक ओर जहां शासन–प्रशासन सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर बरसाना की हुरियारिनें यानी राधारानी की सखियां भी अपनी पारंपरिक तैयारियों में मग्न दिखाई दे रही हैं। लठामार होली की पहचान बने पारंपरिक परिधान लहंगा और चुनरी को महिलाएं बड़े जतन से संवार रही हैं। 
विज्ञापन


रंग-बिरंगे वस्त्र, पारंपरिक आभूषण और सजी-संवरी चुनरियां अब घर-घर में तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही लाठियों को भी विशेष तरीके से तैयार किया जा रहा है। हुरियारिनें लाठियों को तेल पिलाकर मजबूत कर रही हैं, ताकि होली के दिन परंपरा के अनुसार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ लठामार होली खेली जा सके। 
विज्ञापन


बरसाना की हुरियारिनों का कहना है कि लठामार होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी जीवंत परंपरा है। इस दिन वे नंदगांव से आने वाले हुरियारों का पारंपरिक स्वागत लाठियों से करती हैं, वहीं हुरियारे ढाल लेकर खुद को बचाते हैं। यह अनोखा दृश्य देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। बरसाना में इन दिनों हर गली-मोहल्ले में होली की रौनक है और राधारानी की नगरी रंग, भक्ति और परंपरा के अद्भुत संगम के लिए तैयार खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed