फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations for the police recruitment exam are in full swing.

Mathura News: पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the police recruitment exam are in full swing.
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष कराने पर मंथन किया गया। जनपद के 16 केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून 2026 को परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 6240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 16 सेक्टर और 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा, प्रकाश और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत पालन करने और दोनों पालियों से पूर्व समय पर पहुंचकर परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को कहा गया। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा अवधि में केंद्रों का अनिवार्य निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार, चंद्र भूषण प्रताप, संजय सिंह, नरेंद्र यादव, प्रशासनिक अधिकारी प्रभात माहेश्वरी तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed