फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations for Agrawal Sabha elections begin

Mathura News: अग्रवाल सभा के चुनाव की तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Agrawal Sabha elections begin
मथुरा। अग्रवाल सभा मथुरा के त्रिवार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


उप निबंधक आगरा द्वारा नामित चुनाव अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव ने सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर ली है। इनमें डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. केबी सिंह, राधेश्याम बंसल, ओम प्रकाश बंसल, जुगल किशोर अग्रवाल, विनोद टेटिवाल, रमेश चंद आर्य, वकुल बंसल, जयप्रकाश शर्मा शामिल हैं।

अग्रवाल सभा की निर्विरोध निर्वाचित 42 सदस्यीय कार्यकारिणी की वैधता को समाप्त कर दिया गया है। सब रजिस्ट्रार, आगरा चिटफंड सोसायटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर मामले में दूसरी बार सुनवाई कर कमेटी को कालातीत घोषित किया है। साथ ही धनौटा, बलदेव राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. अखिलेश यादव को चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किया है। इससे नई कार्यकारिणी के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चुनाव जून में ही हो सकते हैं। बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज के चेयरमैन व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, शशिभानू गर्ग व पराग गुप्ता ने बताया कि करीब 13 हजार मतदाता/सदस्यों वाली 70 साल पुरानी अग्रवाल सभा की 43 पदाधिकारी और सदस्यों वाली कार्यकारिणी का तीन वर्ष के लिए चुनाव होता है। चुनाव अधिकारी ने अपने सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed