Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations 50 e-buses during Mudia Purnima

Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में 50 ई-बसों को दौड़ाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Preparations 50 e-buses during Mudia Purnima
मथुरा। गोवर्धन के सुप्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। मेले के दौरान यात्रियों को सुगम और प्रदूषण मुक्त यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मथुरा-वृंदावन सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के बेड़े की सभी 50 ई-बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में जनपद में कुल 43 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। तकनीकी या अन्य कारणों से 7 बसें डिपो में खड़ी हैं। मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) राधा कृष्ण ने ई-बस संचालन कर रही पीएमआई कंपनी के प्रबंधन को एक आधिकारिक पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि मुड़िया मेले की शुरुआत से पहले डिपो में खड़ी सभी बसों को दुरुस्त कर रूट पर उतारा जाए, ताकि बेड़े की सभी बसें पूरी क्षमता के साथ यात्रियों की सेवा में दौड़ सकें।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मुड़िया मेले के दौरान मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के बीच यात्रियों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। एआरएम के अनुसार, सभी 50 ई-बसों के चलने से श्रद्धालुओं को बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर रेलवे स्टेशनों और प्रमुख बस अड्डों से गोवर्धन जाने वाले यात्रियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed