{"_id":"655e47fe7553c7aa5d01c9fe","slug":"preparation-to-protest-against-modi-regarding-fireworks-incident-in-raya-mathura-news-c-369-1-mt11002-4201-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राया में आतिशबाजी कांड को लेकर मोदी के विरोध की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राया में आतिशबाजी कांड को लेकर मोदी के विरोध की तैयारी
विज्ञापन
मथुरा। राया के पटाखे बाजार में हुए अग्निकांड में मारे गए 11 लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा समुचित मुआवजा न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस काला दिवस मनाएगी। पार्टी जिला नगर व ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने की तैयारी में है।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि राया के पटाखा बाजार मारे गए सभी गरीब परिवार के लोग हैं। इसके बाद भी सरकार के नुमाइंदे मुंह पर पट्टी बांधकर बैठे हैं। कांग्रेस राया कांड में मृत एवं झुलसे लोगों के साथ खड़ी है। पार्टी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अग्निकांड पीड़ितों की अनदेखी किए जाने के चलते काला दिवस मनाएगी।
जिला नगर, ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी का विरोध किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ने बताया कि भाजपा दलित और गरीबों के हितैषी होने का नाटक करती है। नौहझील ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल चौधरी, मांट ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि अग्निकांड में मारे गए लोगों के घरों पर मातम छाया हुआ और भाजपा सरकार उत्सव मना रही है।
विज्ञापन
इस दौरान ठाकुर नीलेश जादौन, राजकुमार उपाध्याय, प्रवीण भास्कर, विनेश सनवाल, लक्ष्मण सिंह, ठाकुर प्रिय पाल सिंह, मोहम्मद आबाद, अश्विनी शुक्ला, मनोज शर्मा, विनोद कुमार, अजय कुमार एवं रवि कुमार मौजूद रहे।