फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Premanand Maharaj being opposed Aniruddhacharya's harsh words gave warning to oppose him

UP: प्रेमानंद महाराज का विरोध क्यों...अनिरुद्धाचार्य के कठोर शब्द, विरोध करने वालों को दी ये चेतावनी

Fri, 08 Aug 2025 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 11:46 AM IST
सार

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर विरोध झेल रहे कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने पहला बयान दिया। उन्होंने विरोध करने वालों को आड़ों हाथ लेते हुए कहा कि यदि कुछ गलत किया है, तो कोर्ट में जवाब देंगे। 

विज्ञापन
Premanand Maharaj being opposed Aniruddhacharya's harsh words gave warning to oppose him
अनिरुद्धाचार्य महाराज

विस्तार

विदेश यात्रा के बाद वृंदावन लौटे भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज ने उनके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर सफाई देते हुए कहा कि आज के समय में सिर्फ संतों का ही विरोध हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि माना की मैंने गांव देहात की भाषा में स्पष्ट रूप से लिविंग जैसे संबंध के बारे में बोला, लेकिन पूज्य प्रेमानंद महाराज ने भी वही बात बड़े ही सादगी भरे लफ्जों में कहीं, लेकिन उसके बावजूद भी उनका विरोध हुआ। लोग कहते हैं कि मेरे शब्द सही नहीं थे। यदि प्रेमानंद महाराज के शब्द सही थे, तो उनका विरोध क्यों हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज के समय में सनातन का प्रचार-प्रसार करने वाले साधु-संत और भगवताचार्यों को टारगेट करते हुए उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कुछ महिलाएं कह रही हैं कि व्यास पीठ से जो शब्द उन्होंने बोले वह सही नहीं हैं। सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम में इस बात को बोला गया है। उसका व्यास पीठ से कोई भी लेना-देना नहीं है, क्योंकि प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एक अलग कार्यक्रम है, जिसमें भक्त अपने प्रश्न पूछते हैं और हम उनके उत्तर देते हैं।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कानूनी कार्रवाई को लेकर कहा कि कोर्ट का रास्ता सभी के लिए खुला हुआ है। यदि वह लोग कोर्ट जा सकते हैं, तो हम भी कोर्ट में अपनी बात रखेंगे। उन्होंने विदेश यात्रा को लेकर कहा कि भारत जैसी भूमि कहीं और नहीं है, जो सुकून भारत की भूमि पर है वह कहीं और नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed